×

हैदराबाद

परिचय

आरंभ में इस केंद्र का कार्यक्षेत्र दक्षिण के चारों राज्यों अर्थात् आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा एवं दमन तथा दीव, पांडिचेरी, अंदमान निकोबार तथा लक्षद्वीप जैसे केंद्र शासित प्रदेशों का समावेश था। बाद में कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप के कार्यक्रमों का दायित्व मैसूर केंद्र को सौंपा गया। गुजरात, दमन तथा दीव के कार्यक्रम पहले मुख्यालय के द्वारा संचालित किए जाते थे जो अब अहमदाबाद केंद्र के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रकार वर्तमान में हैदराबाद केंद्र के कार्यक्षेत्र के अतंर्गत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा राज्यों के साथ पांडिचेरी तथा अंडमान निकोबार केंद्र शासित प्रदेश आते हैं।

हैदराबाद केंद्र द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक, विद्यालयों, स्वैच्छिक हिंदी संस्थाओं के सेवारत हिंदी शिक्षकों एवं हिंदी प्रचारकों के लिए लघु अवधीय (दो सप्ताह का कार्यक्रम) हिंदी नवीकरण कार्यक्रमों का आयोजन करता है। महाविद्यालयीन (डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर) विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा संचेतना कार्यक्रम एवं हिंदी भाषा संवर्धनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। विद्यालयी/स्कूली विद्यार्थियों के लिए (पाँच दिन) हिंदी भाषा संभाषण कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। हिंदी अध्यापकों को हिंदी के वर्तमान परिवेश के अंतर्गत हिंदी भाषाशिक्षण, हिंदी साहित्य, हिंदी शिक्षण की विधियाँ, प्रविधियाँ, शिक्षा में नवोपक्रम और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान कराया जाता है। इन पाठ्यक्रम कार्यक्रमों से मानक हिंदी के प्रयोग के प्रति सतत जागरूकता रखने का प्रयास किया जाता है।

हैदराबाद केंद्र से ‘समन्वय दक्षिण‘ पत्रिका प्रकाशित की जाती है। इस पत्रिका में दक्षिण भारत से संबंधित साहित्य, भाषा, शिक्षा, समाज, संस्कृति पर आधारित शोधपरक लेख प्रकाशित किए जाते हैं। यह पत्रिका यूजीसी केयर सूची में सम्मिलित है। इसी के साथ मुख्यालय आगरा द्वारा आयोजित हिंदी शिक्षण प्रवीण, पारंगत एवं निष्णात प्रवेश परीक्षा एवं सांध्यकालीन पाठ्यक्रम की परीक्षा का संचालन किया जाता है।

हैदराबाद केंद्र के कार्यक्षेत्र में आने वाले राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार की स्वैच्छिक संस्थाओं गुरुकुल विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, एकलव्य विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों और आश्रम पाठशालाओं, चिन्मय विद्यालय, मॉडल स्कूल, हैदराबाद हिंदी प्रचार सभा तथा दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा आदि स्वैच्छिक संस्थाओं के प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर तक के हिंदी शिक्षकों के लिए नवीकरण पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस केंद्र द्वारा प्रयोजनमूलक पाठ्यक्रम जैसे रेलवे विभाग, डाक विभाग, वित्त विभाग आदि केंद्र सरकार की संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

संचालित पाठ्यक्रम :

केवल हैदराबाद केंद्र के अंतर्गत आने वाले राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के अध्यापक एवं छात्रों के लिए-

1) हिंदी भाषा नवीकरण पाठ्यक्रम (दो सप्ताह) : प्राथमिक मिडिल, माध्यमिक विद्यालयों (शासकीय एवं अर्ध शासकीय) के सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए एवं दक्षिण भारत हिंदी प्रचारकों के लिए लघु अवधीय दो सप्ताह का हिंदी नवीकरण पाठ्यक्रम।

2) हिंदी भाषा संवर्धनात्मक कार्यक्रम (दो सप्ताह) : शासकीय/अर्ध शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों/संस्थानों/विश्वविद्यालयों के हिंदी माध्यम के बी.एड्./बी.एच.ई.डी. कार्यक्रम में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के लिए।

3) हिंदी भाषा संचेतना कार्यक्रम (दो सप्ताह) : शासकीय/ अर्ध शासकीय महाविद्यालयों, संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के शिक्षा संकाय, सा.विज्ञान संकाय, मानविकी संकाय, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, अंतर अनुशासनात्मक संकाय के स्नातक या स्नातकोत्तर में अध्ययनरत् विद्यार्थी अथवा डी.ई.एल.एड्. (D.El.Ed) में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने हिंदी विषय नहीं लिया है।

4) हिंदी भाषा संभाषण कैंप (एक सप्ताह) : शासकीय/ अर्ध शासकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए पाँच दिन का कार्यक्रम। अहिंदी क्षेत्र के छात्रों के लिए हिंदी भाषा संभाषण कैंप आयोजित किए जाते हैं।

Hyderabad
स्थापना

1976 में केंद्रीय हिंदी संस्थान का दूसरा और दक्षिण भारत में पहला क्षेत्रीय केंद्र हैदराबाद में स्थापित किया गया। यह केंद्र विद्यालयों/महाविद्यालयों एवं स्वैच्छिक हिंदी संस्थाओं के हिंदी अध्यापकों के लिए दो सप्ताह के लघु अवधीय नवीकरण कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिसमें हिंदी अध्यापकों को हिंदी के वर्तमान परिवेश के अंतर्गत भाषाशिक्षण की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान कराया जाता है।

विभाग के सदस्य

शैक्षणिक सदस्य
Dr. Bhaskar Krisnaji Thube

डॉ. भास्कर कृष्णाजी ठुबे

क्षेत्रीय निदेशक, असिस्टेंट प्रोफेसर

और पढ़ें
Dr. Dipesh Vyas

डॉ. दीपेश व्यास

(अनुबंधित प्रवक्ता)

और पढ़ें
Dr. S. Radha

डॉ. एस. राधा

कार्यालय अधीक्षक

और पढ़ें
Shri Shaikh Mastan Wali

श्री शेख मस्तान वली

एम.टी.एस.

और पढ़ें
Dr. Sandeep Kumar

डॉ. संदीप कुमार

लिपिक (अनुबंधित)

और पढ़ें
Shri Sajag Tiwari

श्री सजग तिवारी

पुस्तकालय लिपिक (अनुबंधित)

और पढ़ें

प्रस्तावित पाठ्यक्रम

  • check-icon हैदराबाद केंद्र द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक, मिडिल और महाविद्यालयों (स्नातकोत्तर) के सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघु अवधीय नवीकरण पाठ्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • check-icon संचालित पाठ्यक्रम :
  • check-icon केवल हैदराबाद केंद्र के अंतर्गत आने वाले राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के अध्यापक एवं छात्रों के लिए-
  • check-icon 1) हिंदी भाषा नवीकरण पाठ्यक्रम (दो सप्ताह) : प्राथमिक मिडिल, माध्यमिक विद्यालयों (शासकीय एवं अर्ध शासकीय) के सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए एवं दक्षिण भारत हिंदी प्रचारकों के लिए लघु अवधीय दो सप्ताह का हिंदी नवीकरण पाठ्यक्रम।
  • check-icon 2) हिंदी भाषा संवर्धनात्मक कार्यक्रम (दो सप्ताह) : शासकीय/अर्ध शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों/संस्थानों/विश्वविद्यालयों के हिंदी माध्यम के बी.एड्./बी.एच.ई.डी. कार्यक्रम में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के लिए।
  • check-icon 3) हिंदी भाषा संचेतना कार्यक्रम (दो सप्ताह) : शासकीय/ अर्ध शासकीय महाविद्यालयों, संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के शिक्षा संकाय, सा.विज्ञान संकाय, मानविकी संकाय, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, अंतर अनुशासनात्मक संकाय के स्नातक या स्नातकोत्तर में अध्ययनरत् विद्यार्थी अथवा डी.ई.एल.एड्. (D.El.Ed) में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने हिंदी विषय नहीं लिया है।
  • check-icon 4) हिंदी भाषा संभाषण कैंप (एक सप्ताह) : शासकीय/ अर्ध शासकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए पाँच दिन का कार्यक्रम। अहिंदी क्षेत्र के छात्रों के लिए हिंदी भाषा संभाषण कैंप आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्षेत्र –

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र राज्य के साथ-ही-साथ केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

संपर्क सूत्र

केंद्रीय हिंदी संस्थान

सर्वे नंबर 9, बापूजी नगर, सौजन्या कॉलोनी के पास,

रमन्ना कुंटा के सामने, बोवेनपल्ली,

सिकंदराबाद – 500011 (तेलंगाना)

फोन (का. ) : 040-29561035, 823721826

ई मेल : khshydcentre1976@gmail.com, khshyderabad@yahoo.com